नई दिल्ली। शातिरों के क्या-क्या कारनामे होते हैं, ये कोई सोच भी नहीं सकता। गुजरात के रहने वाले एक शख्स के अजीबो-गरीब कारनामे ने सबको हिलाकर रख दिया। एक शातिर युवक ने न्यूयॉर्क जाने के लिए ऐसा प्लान बनाया कि दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब शक होने पर सीआईएसएफ (CISF) ने व्हीलचेयर पर जा रहे एक 81 साल के बुजुर्ग को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में जब उसका सच सामने आया तो सबके होश उड़ गए।

वीजा नहीं मिलने से था नाराज

दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान 32 वर्षीय जयेश पटेल के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह न्यूयॉर्क जाकर अपनी जिंदगी बदलना चाहता था। वह सब एशोआराम चाहता था। लेकिन उसे वीजा नहीं मिल रहा था। बस इसी बात से तंग आकर उसने एक साजिश रच डाली।

See also  NMDC Tender Scam: तुलिका कर्मा का बड़ा आरोप, स्थानीय ठेकेदारों को छोड़ बाहरी लोगों को मिला काम

उसने 81 साल के बूढ़े का रूप बना लिया। गेटअप ऐसा कि देखने वाले पहचान न सकें। वह न्यूयॉर्क जाने की फिराक में था। उसने अपने बाल और दाढ़ी, मूछें सफेद रंग से रंग ली थी। खास बात यह कि उसने एजेंसी की आंखों में धूल झोंक कर क्लीयरेंस में ले लिया था।

सीआईएसएफ के जवानों की नजर से नहीं बच पाया

लेकिन वो एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवानों की नजर से नहीं बच पाया और पूछताछ में करने पर पकड़ा गया। असल में उस शातिर शख्स का नाम जयेश पटेल बताया जा रहा है, जो कि अहमदाबाद का रहने वाला है। वह 81 साल का बूढ़ा बनकर अमरीक सिंह के नाम से विदेश जा रहा था।

उसने सबकुछ इतने शातिराना तरीके से प्लान किया था कि सुरक्षाकर्मी सच सामने आने के बाद खुद हैरान थे। उसने खुद को बूढ़ा दिखाने के लिए जीरो नंबर का चश्मा भी पहन रखा था। वहीँ व्हीलचेयर पर बैठकर आया ताकि किसी को शक न हो सके।

See also  सुको के आदेश के बाद दिल्ली के मेयर चुनाव की नई तारीख तय, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ समाचार, हिंदी समाचार, दिल्ली एयरपोर्ट, सीआईएसएफ, अजीबो-गरीब कारनामे,Chhattisgarh News, Hindi News,The rural press , news, Delhi Airport, CISF,