Chhattisgarh PSC : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 19 जुलाई से इंटरव्यू शुरू, कैंडिडेट के दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले
Chhattisgarh PSC : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 19 जुलाई से इंटरव्यू शुरू, कैंडिडेट के दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 19 जुलाई से छह अगस्त तक असिस्टेंट प्रोफेसर के इस 427 पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस इंटरव्यू के लिए 837 उम्मीद्वारों का चयन किया गया है। जिसके जूलॉजी, फिजिक्स, इंग्लिश और हिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ लोक लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत जूलॉजी, फिजिक्स, इंग्लिश और हिस्ट्री विषय के 427 पदों के लिए लिखित परीक्षा पांच नवंबर 2020 से सात नवंबर 2020 तक ली गई थी।

2 पालियों में होगा कैंडिडेट का दस्तावेज सत्यापन 

इंटरव्यू देने वाले कैंडिडेट को इंटरव्यू से एक दिन पहले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आना होगा। यह प्रक्रिया भी दो पालियों में होगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, इंटरव्यू से एक दिन पहले उम्मीद्वारों को पहली पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

See also  UPSC ने प्रिंसिपल के 363 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, इस तारीख तक तक जारी रहेगी एप्लीकेशन प्रोसेस

दस्तावेज के सत्यापन के दौरान अनुपस्थित रहने वाले उम्मीद्वारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार के पास आ‌वश्यक शैक्षणिक योग्यता और अन्य योग्यता के प्रमाणपत्र आवेदन के लिए निर्धारित अंतिम तिथि या उसके पहले प्राप्त कर लिया जाना जरूरी है। इस संबंध में शैक्षणिक दस्तावेज, स्थायी जाति, निवास, आय, निशक्तजन प्रमाणपत्र, पहचान और अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रति और दो सत्यापित या स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अन्य प्रमाणपत्रों की कमी होने पर उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर