Bigg Boss 15 Karan Johar
Bigg Boss 15 शो को होस्ट करेंगे फिल्ममेकर करण जौहर

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 ओटीटी आठ अगस्त से वूट में शुरू होने में बस चंद दिन बाकी रह गए हैं। जिसके बाद शो के कंटेस्टेंट के नाम से अब धीरे-धीरे पर्दा उठते जा रहा है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ को फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। जहां इसके लिए अभी तक कुछ सिलेब्रिटीज का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है तो वहीं कुछ को अभी भी अप्रोच किया जा रहा है।

Riddhima Pandit,
बिग बॉस-15 में रिद्धिमा पंडित दिखेगी

बिग बॉस-15 के लिए ये स्टार्स हुए कंफर्म

हर किसी की निगाह पर है कि इस बार बिग बॉस 15 में कौन कौन से स्टार्स नजर आने वाले हैं। वही रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2017 में भी ‘बिग बॉस 11’ के लिए नेहा मलिक का नाम सामने आया था पर उस वक्त बात नहीं बन पाई थी। लेकिन इस बार वह बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाली हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के लिए सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के अलावा रिद्धिमा पंडित , दिव्या अग्रवाल, अर्जुन बिजलानी, नेहा मारदा, रिद्धिमा पंडित राकेश बापट और सना मकबूल कन्फर्म हो चुकी हैं। इस लिस्ट में एक्टर अमित टंडन का नाम भी शामिल है।

See also  दर्जनभर अफसरों को सेक्रेटरी ब्लाक में कार्यालयीन कक्ष आबंटित
Neha Malik
निगाह पर है कि इस बार बिग बॉस 15 में कौन कौन से स्टार्स नजर आने वाले हैं

यह भी पढ़ें :- जल्द ही होगी साढ़े 14 हजार 580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश को दी मंजूरी 

सुनील ग्रोवर का अब तक कोई रिऐक्शन नहीं

नई रिपोर्ट में अभिनेता जीशान खान और कोरियोग्राफर निशांत भट का नाम भी आगे आया है। वहीं अब खबर आ रही है कि कमीडियन और ऐक्टर सुनील ग्रोवर भी बिग बॉस के घर में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स चाहते हैं कि सुनील ग्रोवर ‘बिग बॉस ओटीटी’ या ‘बिग बॉस 15’ का हिस्सा बनें। हालांकि अभी इस पर सुनील ग्रोवर की तरफ से कोई रिऐक्शन नहीं आया है।

अक्षरा सिंह दिख सकते हैं शो में

Akshara Singh
बिग बॉस 15 की पहली कंटेस्टेंट भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में कैद होंगी।

बिग बॉस 15 की पहली कंटेस्टेंट भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में कैद होंगी। अक्षरा सिंह को इससे पहले भी इस शो का ऑफर आ चुका है। आपको बता दें कि रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा जैसे भोजपुरी एक्टर इस शो का हिस्सा हो चुके हैं। इसके अलावा नेहा भसीन, राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित और नेहा मर्दा शो का हिस्सा हो सकती हैं।

See also  Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : करण जौहर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर