मिस्टर मोदी खुद संसद आइए और सुने हमारी बात...TMC नेता ने जारी किया मांग से जुड़ा वीडियो
मिस्टर मोदी खुद संसद आइए और सुने हमारी बात...TMC नेता ने जारी किया मांग से जुड़ा वीडियो

नई दिल्ली। संसद में इस वक्त मानसून सत्र जारी है। बता दें मानसून सत्र खत्‍म होने में अब महज एक सप्ताह का समय बचा है। लेकिन अब तक किसी भी दिन संसद की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी है।

अब तक पेगासस स्‍पाईवेयर केस महंगाई और किसान बिल (Farmer Bill) को लेकर विपक्ष के हंगामे के चलते संसद नहीं चल पा रही है। संसद सत्र के आखिरी हफ्ते को देखते हुए TMC के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) संसद की कार्यवाही में भाग ले और विपक्ष की मांगों को सुनें।

ओ’ब्रायन ने संसद में विभिन्न विपक्षी दलों की ओर से संसद में रखी गई अपनी मांग से जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसका शीर्षक है ‘मिस्टर मोदी आइए हमारी बात सुनिए’।

देखें TMC नेता द्वारा जारी वीडियो

https://twitter.com/derekobrienmp/status/1424208633127071749?s=20

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Chhattisgarh Assembly:छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुलडोजर पर बवाल: नकटी गांव की कार्रवाई पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला