अब ड्रग्स तलाशने शाहरूख के बंगले मन्नत में रेड कर सकती है NCB, आर्यन की पुलिस कस्टडी 5 अक्टूबर तक बढ़ाने की अर्जी

टीआरपी डेस्क। ड्रग्स पार्टी केस सिलसिले में आज NCB टीम ने शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ में रेड की तैयारी कर ली है। वहीं ऐसा लग रहा है कि आर्यन खान को भी आज जमानत मिल पाने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। दरअसल आर्यन के खिलाफ NCB को कुछ और सबूत हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर उनकी कस्टडी बढ़ सकती है। NCB आज कोर्ट में आर्यन के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा की कस्टडी बढ़ाने की भी मांग करेगा।

सोमवार को आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे मुंबई के सेशंस कोर्ट में उनकी जमानत याचिका दायर करेंगे। उनकी एक दिन की NCB कस्टडी भी आज ही खत्म हो रही है। रविवार की रात आर्यन को NCB ऑफिस में ही गुजारनी पड़ी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात भी आर्यन और अरबाज को आमने-सामने बैठाकर NCB अधिकारियों ने पूछताछ की है।

वहीं NCB की एक टीम मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर खड़े क्रूज पर दोबारा पहुंची है। यह टीम और सबूत इकठ्‌ठा करने के लिए वहां की तलाशी ले रही है। रेव पार्टी मुंबई से गोवा के बीच रास्ते में होनी थी। रेड पड़ने के बाद इसे वापस मुंबई ले आया गया है।

See also  Happy birthday Shahrukh: कभी दिल्ली के छोटे रूम में रहते थे, आज हैं 350 करोड़ से अधिक कीमत वाले बंगले के मालिक

शाहरुख से दो मिनट की आर्यन ने बात

गिरफ्तारी के बाद आर्यन ने अपने पिता शाहरुख खान से बात की। NCB के सूत्रों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ब्यूरो के लैंडलाइन फोन से आर्यन की उनके पिता से दो मिनट बात कराई गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर