यूपी विधानसभा चुनाव: दिवाली से पहले कांग्रेस जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची!

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी दिवाली से पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से इसको लेकर तैयारी में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पहली सूची में करीब 30-40 उम्मीदवारों का नाम हो सकता है।

बता दें कि यूपी में साल 2022 के शुरुआती महीनों में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। इस बार कांग्रेस पार्टी राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख और महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की तैयारी कर चुके हैं। जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें जोन स्तर से फीडबैक लिया जाएगा और फिर नामों का ऐलान किया जाएगा।

युवा और महिलाओं पर फोकस

कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार पार्टी युवा और महिलाओं को अधिक से अधिक टिकट देने पर विचार कर रही है, इसको लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। हमने सभी विधानसभा सीटों से आवेदन मंगाए हैं और उसका संकलन कर हम समीक्षा कर रहे हैं।

See also  TRP Breaking: मनोज मंडावी बनेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष,सोमवार को चुनाव

सीटिंग विधायकों के नाम लगभग तय

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची में सीटिंग विधायकों का नाम आना तय माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस विधायकों के अलावा कुछ पूर्व सांसद और सांसद प्रत्याशियों को भी टिकट दिया जा सकता है। इसको लेकर भी कांग्रेस की तैयारी चल रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर