मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, ओलावृष्टि से फसलों और घरों को हुए नुकसान का करें त्वरित आंकलन
फाइल फोटो

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने की मांग की है।

सीएम ने जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखे जाने को कहा है। इसी के साथ कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रुपये की राशि की भी माँग की है।

धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध भी किया है। केंद्र द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर सेस में कमी करने के साथ केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की भी मांग की है।

पढ़ें पत्र

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BREAKING : रायपुर के ADM का प्रभार अपर कलेक्टर एन आर साहू को, आदेश जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।