ISIS से गौतम गंभीर को मिल रही लगातार धमकी, आया तीसरा मेल, कहा- दिल्ली पुलिस में मौजूद हैं मेरे जासूस
ISIS से गौतम गंभीर को मिल रही लगातार धमकी, आया तीसरा मेल, कहा- दिल्ली पुलिस में मौजूद हैं मेरे जासूस

टीआरपी डेस्क। पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र बीजेपी से सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को कथित इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट (आईएसआईएस ) कश्मीर की ईमेल आईडी से तीसरी धमकी मिली है। 28 नवंबर की रात को उन्हें यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इस बार मेल में दिल्ली पुलिस और आईपीएस श्वेता चौहान का भी जिक्र किया गया है।

कहा गया है कि उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी। हमारे जासूस दिल्ली पुलिस में मौजूद हैं और तुम्हारे बारे में सारी जानकारी हमें मिल रही है। पाकिस्तान के कराची से गंभीर को रविवार को एक ई-मेल भेजा गया है जिसमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मेल आईएसआईएस कश्मीर की आईडी से आया है। बता दें गौतम गंभीर को एक हफ्ते में मिली ये यह तीसरी धमकी है।

पहले भी दो बार भेजा मेल

गौतम गंभीर को 23 नवंबर की रात पहला ईमेल आया था, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। गंभीर ने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी थी। जिसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन 24 को फिर उन्हें एक ईमेल आया, जिसमें लिखा था ‘कल तुम्हें मारना चाहते थे, बच गए, कश्मीर से दूर रहो इस मेल के साथ गंभीर के घर के बाहर का भी एक वीडियो भेजा गया था, गंभीर का आरोप है कि ये धमकी उन्हें ISIS कश्मीर ने दी थी।

See also  Break On Speculations Of Akali Dal-BJP Alliance -बीजेपी पंजाब में अपने बल पर लड़ेगी लोस.की सभी 13 सीटों पर चुनाव

सिद्धू भेजे अपने बच्चों को सीमा पर – गौतम गंभीर

बीते दिनों पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें एक पाकिस्तानी अफसर इमरान खान की ओर से उनका स्वागत करते दिखते हैं और वह यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि खान उनके ‘बड़े भाई’ जैसे हैं और वह उन्हें बहुत प्यार करते हैं। जिस पर बीती 20 नवंबर को BJP सांसद गौतम गंभीर ने नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के PM इमरान खान को बड़ा भाई बताने वाले बयान पर हमला बोला था।

सैनिकों की हत्याओं पर टिप्पणी

गंभीर ने यह भी कहा कि उनके बच्चे सेना में होते, तो क्या वह अब भी करतारपुर साहिब में इमरान खान को अपना बड़ा भाई कहते। गंभीर ने कहा कि सिद्धू बीते 1 महीने के दौरान कश्मीर में 40 नागरिकों और सैनिकों की हत्याओं पर टिप्पणी नहीं करते हैं और उन लोगों के खिलाफ जाते हैं, जो भारत की रक्षा करना चाहते हैं।

See also  भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भगदड़, राहुल गांधी की कार का शीशा टूटा, बाल-बाल बचे सांसद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर