रायपुर। धान खरीदीे के लिए किसानों के टोकन वितरण की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के मामले में सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी के समिति के प्रबंधक यशवंत कुमार साहू सोमवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि एक दिसम्बर से सहकारी समितियां एवं उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए शासन द्वारा किसानों को नियमानुसार टोकन प्रदाय करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। टोकन वितरण का यह कार्य समितियों के धान उपार्जन की प्रतिदिन की क्षमता के मान से दिए जाने के निर्देश हैं।

परिपालन में बरती गई लापरवाही

समिति प्रबंधक पीपरछेड़ी यशवंत कुमार साहू द्वारा शासन के उक्त निर्देश के परिपालन में लापरवाही बरती गई। प्रबंधक द्वारा सोमवार को पीपरछेड़ी समिति से जुड़े सभी ग्रामों में मुनादी कर टोकन के लिए कृषकों को बुलाए जाने से समिति में भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

See also  इस जिले में बसाहट के करीब दिखा बाघ, वन अमला हुआ सतर्क

कलेक्टर ने लिया जायजा

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि समिति पीपरछेड़ी में टोकन लेने के लिए बड़ी संख्या में एक साथ कृषकों के पहुंचने और वहां अव्यवस्था की सूचना मिलते ही और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार वहां पहुचें। उन्होंने समिति ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर