अगर आपका भी खाता SBI बैंक में है तो जरूर पढ़ें यह खबर... नहीं तो हो सकती है आपको परेशानी

बिजनेस डेस्क। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के उपभोक्ता हैं और इंटरनेट बैंकिंग या योनो (Yono/Yono Lite/Yono Business) का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। शनिवार देर रात 23:30 बजे से रविवार सुबह 4:30 बजे तक SBI के जुड़े ऑफलाइन-ऑनलाइन सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

इस दौरान नेटबैंकिंग भी पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि इस अवधि में उपभोक्ता एटीएम से ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। SBI ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है। जिसके अनुसार मेंटनेंस के कारण 300 मिनट यानी 5 घंटे तक इन सेवाओं को बंद कर दिया गया है। SBI ने ट्वीट कर कहा कि हम अपने सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमें सहयोग करें, हम बेहतर बैंकिंग सेवा बैंकिंग सेवा देने के लिए प्रयासरत हैं।

See also  US-Iran War: छिड़ गई जंग! होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकाबंदी से दुनिया में हड़कंप, शेयर बाजार सहमा

हम 11 दिसंबर 2021 को रात्रि 23:30 बजे से 12 दिसंबर सुबह 4:30 बजे (300 मिनट) तक टेक्नॉलजी को अपग्रेड करेंगे। बता दें कि एसबीआई की Yono पर रजिस्टर्ड ग्राहकों की संख्या करीब 3.45 करोड़ है। रोजाना करीब 90 लाख ग्राहक लॉगिन करते हैं। SBI का देश भर में 22,000 से अधिक शाखाओं और 57,889 से अधिक एटीएम के साथ सबसे बड़ा नेटवर्क है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।