'रन फॉर सीजी प्राइड' में दौड़े लोग, गांधी उद्यान में सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे है। इससे पहले आज मंगलवार को रायपुर में रन फार सीजी प्राइड में लोगों ने दौड़ लगाई।

रन फॉर CG प्राइड को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से झंडी दिखाई। भगत सिंह चौक से शुरू होकर ये दौड़ 2 अलग-अलग रास्तों से गुजरकर फिर भगत सिंह चौक पर लौटेगी।

“रन फॉर सीजी प्राइड” के लिए रायपुर के गाँधी उद्यान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, महापौर एजाज ढेबर समेत कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी दौड़ लगाई।

See also  Ayodhya Ram Lalla Pran Pratistha: राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंची रामलला की मूर्ति, आज दिनभर चलेंगे कई अनुष्ठान