दिल्ली में बीजेपी का चुनावी मंथन, टिकट बंटवारे को लेकर लिया जा सकता है फैसला
दिल्ली में बीजेपी का चुनावी मंथन, टिकट बंटवारे को लेकर लिया जा सकता है फैसला

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद अब तमाम राजनीतिक दल अपनी आखिरी रणनीति पर काम करने लगे हैं। इसी के तहत बीजेपी की आज यूपी में होने वाली बैठक के बाद अगले तीन दिनों तक दिल्ली में चुनावी मंथन होगा। बताया जा रहा है कि 11 जनवरी की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, सुनील बंसल दिल्ली पहुंचेंगे।

टिकट बंटवारे को लेकर चर्चा

बताया जा रहा है कि दिल्ली से यूपी चुनाव की आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। जिसके लिए तमाम बड़े बीजेपी नेताओं को यहां बुलाया गया है। मुख्यमंत्री योगी समेत सभी बड़े नेता अगले तीन दिन तक दिल्ली में ही रहेगें। इन तीन दिनों में टिकट बंटवारे को लेकर भी गहन चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय नेताओं के साथ मिलकर पहले और दूसरे चरण के टिकटों को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

See also   सीएम योगी ने किया 12 IAS अफसरों का तबादला

इसके बाद 13 जनवरी को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित हो सकती है। इस बैठक के तुरंत बाद बीजेपी कभी भी यूपी चुनाव को लेकर अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर