TRP डेस्क : हाल ही में हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए भारत के पहले CDS जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कर्नल रावत ने इस संबंध में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मिलकर बात भी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे जल्द ही देहरादून में औपचारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता लेंगे।

मीडिया से चर्चा करते हुए कर्नल विजय रावत ने कहा कि मैं भाजपा के लिए काम करना काम करना चाहता हूं। क्योंकि हमारे परिवार की विचारधारा भाजपा से मिलती है। अगर भारतीय जनता पार्टी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ सकता हुँ। बता दें कि अगले महीने 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है और चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

See also  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फरेंस आज, हो सकता है राहत पैकेज का ऐलान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर