बड़ी खबरः AIIMS के डॉक्टर का बड़ा दावा- सभी लोग होंगे इस वायरस से संक्रमित

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के बीच दिल्ली एम्स के वरिष्ठ महामारी वैज्ञानिक डॉ. संजय राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी अब एंडेमिक स्टेज की तरफ बढ़ रही है। कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बहुत जल्द यह लगभग सभी लोगों को हो जाएगा। इसके बाद यह एंडेमिक वायरस में बदल जाएगा।

आपको बता दें कि जब कोई बीमारी किसी क्षेत्र में नियमित तौर पर बनी रहती है, लेकिन उसके केस खतरनाक तरीके से नहीं बढ़ते हैं, सिर्फ कुछ केस ही रिपोर्ट किए जाते हैं, तब उसे एंडेमिक घोषित किया जाता है।

डॉ. संजय राय ने यह भी कहा कि वैज्ञानिक प्रमाणों से पता चलता है कि जो लोग कोरोना से रिकवर कर गए हैं। वे इस वायरस से सबसे सुरक्षित हैं। इसके बाद जिन लोगों ने कोरोना के वैक्सीन ले लिए हैं, वे भी इस वायरस से लगभग सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कहा कि इसके लक्षण गंभीर नहीं हैं और इस वेरिएंट से भी अधिकतर लोग संक्रमित हो जाएंगे।

See also  ईमेल से मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी

ओमिक्रॉन मेट्रों शहरों में कम्यूनिटी ट्रांशमिशन

दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में घनी आबादी की वजह से ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। इस बीच 23 जनवरी को INSACOG द्वारा जारी बुलेटिन में ये कहा गया है कि ओमिक्रॉन मेट्रों शहरों में कम्यूनिटी ट्रांशमिशन स्टेज में पहुंच गया है और इसी वजह से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के किए एक अध्ययन में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की दर बताने वाली ‘आर-वैल्यू’ 14 से 21 जनवरी के बीच और कम होकर 1.57 रह गई है।

क्या है आर वैल्यू

आईआईटी मद्रास की शोध के अनुसार देश में संक्रमण की तीसरी लहर के आने वाले 15 दिनों में चरम पर पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि ‘आर-वैल्यू’ बताती है कि एक व्यक्ति कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है, यदि यह दर एक से नीचे चली जाती है तो यह माना जाता है कि वैश्विक महामारी समाप्त हो गई है।

See also  जानें कब से आप रिमोट वोटिंग मशीन से कर सकते हैं वोट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर