पंजाब में कांग्रेस का CM कैंडिडेट कौन? आज ऐलान करेंगे राहुल गांधी

टीआरपी डेस्क। Punjab Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के सीएम पद के चेहरे का ऐलान करेंगे। इससे पहले लता मंगेशकर के निधन को लेकर कांग्रेस ने आदेश जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को कहा गया है कि लुधियाना में वर्चुअल रैली में पंजाब सीएम फेस के ऐलान के बाद कोई भी किसी तरह का जश्न नहीं मनाएगा। साथ ही वर्चुअल रैली में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी और ऐ मेरे वतन के लोगो गाना बजाया जाएगा।

उधर, राहुल गांधी की रैली और सीएम फेस के ऐलान से पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी का हार्दिक स्वागत है। राहुल गांधी का जो भी फैसला होगा, उस फैसले का सभी सम्मान करेंगे.

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि बिना किसी निर्णय के कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं होता है। सीएम फेस के लिए पंजाब को स्पष्टता देने आ रहे हमारे अग्रणी प्रकाशपुंज राहुल जी का हार्दिक स्वागत है। हम सभी उनके फैसले का पालन करेंगे।

See also  'अब टीकों की नहीं होगी कमी' राहुल गांधी ने स्वास्थ्य मंत्री बदले जाने को लेकर कसा तंज, रविशंकर-जावड़ेकर भी आए निशाने पर

पंजाब के सीएम फेस के प्रमुख दावेदारों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं। शनिवार को राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस उम्मीदवार लुधियाना के हर्षीला रिजॉर्ट में होने वाली राहुल गांधी के वर्चुअल रैली की तैयारी में लगे हुए थे। राहुल के संबोधन के वर्चुअल प्रसारण के लिए सभी प्रत्याशियों अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई है। राहुल गांधी की इस रैली को लेकर लुधियाना में दिन भर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। लुधियाना जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं और राज्य के सीएम चेहरे के लिए आलाकमान के फैसले का सम्मान करेंगे।

बता दें कि ईडी द्वारा रेत खनन मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद सिद्धू ने शुक्रवार को चन्नी पर सार्वजनिक रूप से निशाना साधा था और कहा था कि पंजाब को नैतिक अधिकार के साथ किसी को चुनना चाहिए। इस बीच चन्नी ने दोहराया है कि वह सीएम पद के लिए पार्टी की पसंद का तहे दिल से समर्थन करेंगे।

See also  मोदी का नाम जपने वाले पति को खाना न दें -सीएम केजरीवाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।