Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल
Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

जानें आज का राशिफल :

मेष राशि – जीवन में हास्‍य और विनोद का संचार होगा। जीवनसाथी का सानिध्‍य होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। उच्‍चाधिकारियों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ राशि – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शारीरिक थोड़ी सी परेशानी रहेगी लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार निरंतर लाभ की ओर जा रहा है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मिथुन राशि – विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लिखने-पढ़ने के लिए अच्‍छा समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। आपकी सेहत ठीक है। व्‍यापार आपका सही चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

See also  Horoscope 18 March 2025 : इस राशि के लोगों को आज मिल सकते है कोई गुड न्यूज, जानें क्या कहते है आपके सितारें

कर्क राशि – भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम-व्‍यापार का पूरा साथ है लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह राशि – घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार का भरपूर साथ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नए आयाम जुड़ेंगे। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या राशि – धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी अनियंत्रित न होने पाए। निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला राशि – व्‍यापारिक लाभ होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। प्रेम का साथ होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अद्भुत समय है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक राशि – चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। किसी भी चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर साथ होगा। आगे बढ़ें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

See also  Horoscope 28 July 2024 : इन राशि के लोगों को आय में वृद्धि के मिलेंगे कई मौके, पढ़ें अपना राशिफल

धनु राशि – धन का आवक बढ़ेगा। रुका धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत बनेंगे। कुछ अच्‍छा समाचार मिलेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा है। कुल मिलाकर एक अच्‍छी स्थिति है। सुखद स्थिति है। मां काली की अराधना करते रहें।

मकर राशि – व्‍यापारिक लाभ होगा। व्‍यापार में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का भरपूर साथ है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ राशि – परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। रुके हुए काम हो जाएंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मीन राशि – जोखिम भरा समय है। किसी प्रकार का कोई रिस्‍क न लें। चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर