लाइफस्टाइल डेस्क। लंदन की टेक कंपनी जियोमीक को रोबोट के लिए इंसानी चेहरे की तलाश है।

कंपनी इसके लिए इंसान को (जिसका चेहरा रोबोट पर इस्तेमाल किया जायेगा) 92 लाख रुपए देने को

तैयार है। लेकिन कंपनी की एक शर्त है कि चेहरा दयालु और फ्रेंडली दिखना चाहिए। इंसान का चयन

होने के बाद कंपनी चेहरे के लिए बाकायदा एग्रीमेंट कराएगी और रकम अदा करेगी। कंपनी ऐसा रोबोट

बना रही है, जो बिल्कुल इंसान जैसे दिखाई देगा।

 

चेहरे का होगा लाइसेंस :

कंपनी के मुताबिक, रोबोट का नाम वर्चुअल फ्रेंड होगा। रोबोट का निर्माण अगले साल शुरू होगा।

वर्तमान में रोबोट निर्माण की योजना कहां तक पहुंची है, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

हालांकि, यह जरूर साफ किया है कि जिस शख्स ने अपना चेहरा बेचा है, उसे हमने निजी रूप से पैसा

दिया है। इस शख्स ने चीन में निवेश भी किया है।

 

See also  मुकेश अंबानी टाॅप-10 अमीरों की लिस्ट से फिर हुए बाहर, जानिए वजह

चेहरे का लाइसेंस एग्रीमेंट करवाना एक बड़ा फैसला :

कंपनी का कहना है, हम जानते हैं यह एक बेहद अलग तरह का डिमांड है, जो खासतौर पर अलग

दिखने वाले इंसान के लिए है। किसी भी व्यक्ति के लिए अपने चेहरे का लाइसेंस एग्रीमेंट करवाना एक

बड़ा फैसला है। मॉडल तैयार होने के बाद करार कर चुके इंसान का हू-ब-हू चेहरा रोबोट पर तैयार

करके लगाया जाएगा। वह एक आम रोबोट की तरह नहीं दिखेगा, उसकी भी एक अपनी पहचान होगी।

 

रोबोट पर पांच साल से काम कर रही है कंपनी :

रोबोटिक्स कंपनी इस विशेष ह्यूमेनॉयड रोबोट पर पांच साल से काम कर रही है, प्रोजेक्ट आइडिया

लीक न हो इसके लिए खास एहतियात बरती गई। हालांकि अब कंपनी का कहना है कि अगले चरण

में रोबोट के निर्माण के लिए जिन भी चेहरों का इस्तेमाल किया जाएगा उनका पूरा विवरण दिया जाएगा।

एक और जहां चेतावनी दे जा रही है कि रोबोट्स हमारी नौकरियां छीन लेंगे ऐसे में रोबोटिक्स के क्षेत्र

See also  देशभक्ति की भावना को दोगुना कर देंगे ये 10 ट्रेंडिंग सॉन्ग, गणतंत्र दिवस पर जरूर सुनें ये प्लेलिस्ट

में यह कदम बेहद अहम है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।