Single-Use Plastic: BMC ने कार्रवाई कर 5.36 करोड़ रुपए वसूले, CPCB ने "राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड" जारी किया नोटिस
Single-Use Plastic: BMC ने कार्रवाई कर 5.36 करोड़ रुपए वसूले, CPCB ने "राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड" जारी किया नोटिस

टीआरपी डेस्क। एकल उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) के खिलाफ मुंबई में अभियान चलाया जा रहा है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जून 2018 से लेकर जनवरी 2022 तक 2 लाख किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त किया। इसके आलावा BMC ने सभी हॉकरों, रेस्तरां, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों (मिठाई दूकान) से लगभग 5.36 करोड़ रुपए जुर्माना भी वसूल किया।

2 साल अस्थायी रूप से बंद था अभियान:

बता दें मार्च 2018 में सरकार ने प्लास्टिक बैग, कप, चम्मच, प्लेट और टिफिन कंटेनर सहित डिस्पोजेबल प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन बीते दो सालों में कोरोना के कारण इस अभियान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

1 जुलाई से फिर से पूर्ण पाबंदी होगी लागू

एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान को लागू किया जाएगा। बता दें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 1 जुलाई से कुछ एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाएगा। इस मामले में CPCB ने उत्पादकों, स्टॉकिस्टों और ई-कॉमर्स साइटों को नोटिस जारी कर दिया है।

See also  NIA raid against PFI: PFI के खिलाफ UP-दिल्ली समेत 6 राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

CPCB के निर्देश के बाद, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (State Pollution Control Board) ने 8 मार्च को एक नोटिस जारी कर 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक तत्वों का उपयोग करने वाली सभी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर