नीतीश कुमार

टीआरपी डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का मामला सामने आया है। पटना के बख्तियारपुर में रविवार को एक युवक ने सीएम नीतीश को मंच पर चढ़ कर मुक्का मारने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने सीएम नीतीश को मुक्का मारने की कोशिश करने वाले युवक को पकड़ लिया है।

सीएम नीतीश पर हमला करने वाले युवक की पहचान बख्तियारपुर के मोहम्मदपुर निवासी शंकर कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना के बख्तियारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। इस कार्यक्रम के मंच पर ही एक युवक अचानक आया और सीएम नीतीश कुमार को निशाना बनाकर मुक्का मारने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

See also  AIIMS रायपुर में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी, राज्यसभा में सांसद फूलोदेवी नेताम ने उठाया मुद्दा

नीतीश कुमार पर हुए हमले की गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी निंदा की है। सीएम नीतीश पर हुए हमले की निंदा करते हुए बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी तरफ, विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी ट्वीट कर कहा है कि ये व्यवहार उचित नहीं है। किसी भी तरह का असंतोष या क्रोध केवल लोकतांत्रिक तरीकों से ही किया जाए। बिहार आरजेडी ने ट्वीट कर कहा है कि बेरोजगारी हो, अफसरशाही या महंगाई, नागरिक अपना गुस्सा वोट की चोट से निकालें। हाथ की चोट से नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।