राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे डॉ. संदीप पाठक के जोरदार स्वागत की तैयारी
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे डॉ. संदीप पाठक के जोरदार स्वागत की तैयारी

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र सांसद डॉ. संदीप पाठक 17 अप्रैल को सुबह 8.00 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से कार्यकर्ता स्वागत के साथ सर्किट हाउस लाएंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता जो कि रायपुर प्रेस क्लब में रखी गई है उसको संबोधित करेंगे।

बिलासपुर में रोड शो का आयोजन

डॉ संदीप पाठक अगले दिन 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे से बिलासपुर में उनके स्वागत में रैली और रोड शो का आयोजन किया गया है। 18 अप्रैल को बिलासपुर के नागरिक एवं संगठन उनका अभिनदंन करेंगें तथा उनसे सौजन्य मुलाकात करेंगे। 19 अप्रैल को आप के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की विशेष बैठक के साथ ट्रेनिंग रखी गयी है, जिसका गोपाल राय और संजीव झा सयुंक्त रूप से जायजा लेंगे और जरूरी दिशा निर्देश देंगें।

See also  अमित जोगी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो दूंगी धरनाः समीरा पैकरा


Hindi News
 के
 लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर