TRP DESK: टाटा मोटर्स ने अपनी एक और नई परिकल्पना से कार TATA AVINYA दुनिया के सामने पेश कर दी है। ये कार टाटा के नए इलेक्ट्रॉनिक वेहिकल्स प्लेटफार्म पर बेस्ट है। टाटा ग्रुप ने इसी महीने की शुरुआती सप्ताह में TATA CURVV को भी दिखाया था।

इस कार के नाम के संबंध में MD शैलेश चंद्र ने बताया है की ये संस्कृत भाषा से लिया गया है। इसका मतलब नयापन [INNOVATION] होता है, साथ में इसमें IN शब्द भी आता है। जो INDIA की पहचान को भी दर्शाता है। चंद्र ने कहा की AVINYA को भविष्य और कल्याण [FUTURE AND WELLNESS] के संगम से त्यार किया गया है। ये इलेक्ट्रॉनिक कार AVINYA EV, सिंगल चार्ज मतलब 30 मिनट की चार्जिंग में 500 KM चलेगी और इसकी ड्राइविंग सीट 360 डिग्री घूम सकेगी।

कंपनी ने टाटा अविन्या का जो टीज़र लॉन्च किया है, उससे पता चलता है कि इस कार की ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट रिवॉल्विंग होंगी और ये 360 डिग्री घूम जाएगी। इतना ही नहीं कार में लेग स्पेस का स्पेशल ध्यान रखा गया है। जबकि कार के इंटीरियर को ऐसा बनाया गया है जिससे यात्रियों को सुकून का अहसास हो। इसके लिए मिडिल हैंडरेस्ट के पास एक अरोमा डिफ्यूजर भी दिया गया है। कार के इंटीरियर में किसी भी तरह के भड़कीले रंग का उपयोग नहीं किया गया है।

See also  पृथ्वी सिर्फ अकेली नहीं,  मंगल पर भी था जीवन ? रोवर ने खोज निकाला कुछ ऐसा, वैज्ञानिक भी हुए शॉक्ड

टाटा अविन्या की विंड स्क्रीन काफी बड़ी है। ये सनरूफ के साथ ऐसे विलय होती है,जिससे लगता है कि ये पूरी एक ही स्क्रीन है। वहीं इसके एलॉय व्हील कुछ-कुछ टाटा कर्व के व्हील का ही टच लिए हुए हैं, लेकिन उसके फ्लॉवर डिजाइन से अलग हैं।
इस कार के बारे में एक और खास बात है जो इसको देखने में और अधिमूल्य बनाता है वो है MPV और SUV का क्रॉसओवर के तौर पर तैयार किया हुआ मॉडल। इसका फ्रंट लुक BMW और AUDI जैसी लक्ज़री कारों जैसा दिखता है।

इस बार टाटा मोटर्स का फोकस कार के सॉफ्टवेयर पर ज्यादा है। दुनिया को पहली बार इस कार की जलक दिखते वक़्त टाटा ग्रुप चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा की असल में भविष्य की कारों के लिए सॉफ्टवेयर सबसे महत्वपूर्ण होगा। ये AI मशीन लर्निंग पर बेस्ड होगा। ऐसे में अंदाज़ा लगाया जा सकता है की टाटा की इस कार में कनेक्टेड कार की कई विशेषताएं होंगी।

See also  सेकंड हैंड गाड़ियों के नाम ट्रांसफर करना हुआ आसान, नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर

टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ज़्यादा फोकस करने के लिए हाल ही में एक नई कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बनाई है। टाटा की ये कार AVINYA को इस कंपनी के अंडर बनाया गया है। टाटा ANIVYA को टाटा मोटर्स का नया लोगो भी दिया गया है जो असलियत में कार की हैंडलैंप की तरह काम करेगा।

इस कार को भारतीय बाजार के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। इसे ग्लोबल बाजार में अगले 24 महीने के अंदर TATA CURVV EV को लॉच करने के बाद 2025 में AVINYA EV को लांच किया जाएगा।