रायपुर। खुद को कैडर बेस बताने वाली बीजेपी (BJP) के अंदरूनी हालात क्या हैं ये आज एकात्म परिसर में हुई बैठक में सामने आ गया। हंगामा इस कदर मचा कि बैठक में मौजूद सभी नेता सन्न रह गए। बैठक में पूर्व सीएम (Ex CM) सहित पार्टी के आला नेता भी मौजूद थे।

बता दें कि शनिवार की दोपहर पार्टी के दफ्तर एकात्म परिसर (Ekatm Parisar) में बैठक चल रही थी, कि अचानक चींखते हुए पूर्व पार्षद धमेंद्र तिवारी नीचे की तरफ आते दिखे।

वह कह रहे थे कि स्थानीय नेताओं (Local leader) को दुत्कारा जा रहा है, पार्टी में व्यापारी किस्म के लोग नेता बने हुए हैं। कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। कोई कुछ समझ पाता इतने में चींखते हुए नेता जी यहां से चले गए।

फिल्हाल कोई भी इस पर कुछ कहने से बच रहा है। बता दें कि भाजपा नेता व पूर्व पार्षद धर्मेंद्र तिवारी ने सोशल मीडिया (Social media) में भी कई तरह की पोस्ट पार्टी के खिलाफ लिखे हैं, जिनमें निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की बजाए नेताओं को भी पार्टी द्वारा हर तरह का फायदा देने की बात खुलकर कही गई है।

See also  सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! 4.20 लाख वाली चांदी अब 2.44 लाख पर आई; गोल्ड रेट भी हाई से 37,000 सस्ता, जानें लेटेस्ट भाव

दिवाली मिलन के नाम पर आयोजित बैठक में नेता संगठन के मंडल स्तर के चुनाव और आगामी निगम चुनावों को लेकर चर्चा कर रहे थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।