Horoscope 4 June 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Horoscope 4 June 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि– पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृष राशि- मन अशान्त हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबार में अधिक परिश्रम के बावजूद यथोचित सफलता संदिग्ध है। आय में बाधा आएगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

See also  आज साढ़े पांच लाख दीयों की रोशनी से जगमग होगी श्रीराम की नगरी अयोध्या, बनेगा रिकॉर्ड

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता से आर्थिक सहयेाग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थान की यात्रा के योग हैं।

See also  जानें 22 जनवरी को और क्या होगा खास

तुला राशि- अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र से कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि रहेगी।

वृश्चिक राशि– संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि- शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

See also  शारदीय नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री के इन मंत्रों का करें जाप, जानें शुभ मुहूर्त

कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। धन की प्राप्ति होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मसंयत रहें। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं।

मीन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक हो सकती है। नौकरी में मतभेद हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मानसिक चिन्ताएं परेशान कर सकती हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर