कवासी लखमा के नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं सीएम... रखी एक शर्त

रायपुर। हसदेव अरण्य को लेकर चल रहे विरोध के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि टीएस सिंहदेव हसदेव अरण्य क्षेत्र के विधायक हैं, और वे जब तक नहीं चाहेंगे हसदेव अरण्य में एक पेड़ तो क्या डाल तक नहीं कटेगी। उन्होंने टीएस सिंहदेव द्वारा हसदेव अरण्य के विरोध में पहली गोली उन पर चलने संबंधी बयान पर कहा कि ऐसा नहीं होगा बल्कि उनके ऊपर गोली चलाने वाले पर गोली चल जाएगी।

हसदेव अरण्य को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कोल ब्लॉक आबंटन उनकी भाजपा की केंद्र सरकार ने दिया है, और अगर वे चाहते हैं कि हसदेव अरण्य में कोयला खदान न खोला जाये तो वे इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष मांग करें। जरा सुनिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसदेव अरण्य के मुद्दे पर क्या बयान दिया :

See also  छत्तीसगढ़ में चल रही तबादले की सरकारः धरमलाल कौशिक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर