Sports Desk : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। उड़ीसा के कटक में हो रहे इस मैच में इंडिया की वापसी करने पर नजर है। वहीं साउथ अफ्रीका की कोशिश होगी कि वह अपनी जीत का रथ बरकरार रखें। ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम अभी श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ी हुई है। मैच के पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

यह है प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन)

ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।

See also  IPL 2020 Schedule: 19 को मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स में पहली भिड़ंत

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)

आर. हेंड्रिक्स, टेंबा बावुमा (कप्तान), ड्वेन प्रिटोरियस, रास्सी डुसेन, डेविड मिलर, एच. क्लासेन, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी।

पहले ही ओवर में भारत को झटका

मैच के पहले ही ओवर में भारत को तगड़ा झटका लगा है। मैच की पाँचवी गेंद में ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कगीसो रबाडा ने गायकवाड़ को चलता किया 4 ओवर खत्म होने तक भारत के 25 रन पूरे हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर