नई दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव में NDA की ओर से उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के ऐलान होने के बाद आज वह दिल्ली पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि कल वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि 21 जून की देर रात एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू के नाम पर राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में मुहर लगी थी। संसदीय बैठक में हुए फैसले के बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह निर्णय सारवजनिक किया था। उसके बाद बड़ी खबर यह है कि आज वह दिल्ली पहुंच गई हैं और कल उनका नामांकन भरने की चर्चा जोरों पर है।

मिली Z+ सुरक्षा

एनडीए की और से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में ऐलान के बाद केंद्र के द्वारा राष्ट्रपति पद प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों से लैस “जेड प्लस” सुरक्षा प्रदान की गई है।

See also  Rupee Vs Dollar : भारतीय मुद्रा में आया उछाल, नौ साल बाद रुपये की सबसे मजबूत ओपनिंग

विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उतारा

राष्ट्रपति चुनाव के लिए UPA ने प्रत्याशी के रुप में यशवंत सिन्हा का नाम सामने किया है। तृणमूल कांग्रेस से संबंध रखने वाले यशवंत देश के वित्त मंत्री और विदेश मंत्री का पदभार सम्भाल चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर