कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन केंद्र कुल्लू जिले में एक बस के खाई में गिरने की दुखद सूचना सामने आ रही है। इस हादसे में फिलहाल 12 लोगों के मृत्यु की सूचना मिली है। वहीं बस सवार बाकी घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह बस कुल्लू जिले के जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर खाई में गिरी है। बस में करीब 20 लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है। जिनमें से अब तक 12 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों में एक छात्रा भी शामिल है।

See also  Attack on BJP Leaders : भाजपा सांसद और विधायक पर हमला! खून से लथपथ तस्वीर आई सामने, बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे दोनों नेता…

कुल्लू उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि लगभग 12 लोगों की हादसे में अब तक मौत हो चुकी है। जिनमें से एक घायल ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर