साल 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों की नजर इन दिनों बस्तर पर ही है। इसी तारतम्य में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी
FILE PHOTO

रायपुर। विशेष संवादाता।टीआरपी
दो दिवसीय प्रवास में रायपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी पीएल पुनिया ने दावा किया है कि 2023 में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा सोनिया गांधी से किया जा रहा दुर्व्यवहार जनता ने नकार दिया है। भाजपा पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए श्री पुनिया ने कहा राष्ट्रपति का पद गरिमापूर्ण है, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी जो हिंदीभाषी नहीं हैं उनसे गलती हुई और उन्होंने भाषाई समस्या जाहिर करते हुए माफी भी मांग ली है। अब इस मामले का पटाक्षेप होना चाहिए।

पीएल पुनिया ने बताया की महीने की 30 तारीख को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आहूत की जाती है। इसलिए वे आए हैं शामिल होने। इसके अलावा आज शनिवार को डीडी उपाध्याय साइंस कॉलेज सभागार में होने वाले प्रोफेशनल्स कांग्रेस के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। स्वामी विवेकानंद एयर पोर्ट रायपुर पहुंचने पर मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि 9 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर 14 अगस्त तक की यात्रा का कार्यक्रम बनाया है। इसके लिए हर विधानसभा में 75 किमी की पदयात्रा का रूट चार्ट बनाया गया है। कांग्रेस अपने निर्धारित कार्यक्रम करेगी और छत्तीसगढ़ की जनता हमारे साथ है निश्चित ही 2023 के चुनाव में देश की जनता भी कांग्रेस के पक्ष में होगी।

See also  कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में किसी भी नेता का पक्ष नही लेंगी : सोनिया गांधी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।