सावधान! उड़ते विमान में सो जाते हैं 66 फीसदी भारतीय पायलट

नई दिल्ली। यदि आप विमान में सफर कर रहे हैं और आपको कोई बता दें कि विमान का पायलट सो रहा है तो आप पर क्या बीतेगी इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। ऊपर आसमान में मंडराती मौत के बीच विमान में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक चौकाने व दहशत फैलाने वाली खबर सामने आई है।

एक हालिया शोध में पाया गया है कि भारतीय एयरलाइन में काम करने वाले 66 प्रतिशत पायलट विमान में सो जाते हैं और अपने साथी क्रू मैंबर्स को भी इस बात की जानकारी भी नहीं देते हैं। इस सर्वे में 542 पायलटों को शामिल किया गया था जिनमें से 358 ने यह बात स्वीकार की है।

उन्होंने कहा है कि थकान की वजह से वह कॉकपिट में सो जाते हैं। यह सर्वे एक एन.जी.ओ. ‘सेफ्टी मैटर्स फाऊंडेशन’ ने करवाया जिसमें घरेलू उड़ान के लिए काम करने वाले पायलटों को शामिल किया गया। आम तौर पर ये पायलट 4 घंटे के लिए उड़ान भरते हैं। उनकी प्रतिक्रिया के मुताबिक 54 प्रतिशत पायलटों को दिन में सोने की जबरदस्त आदत है। वहीं 41 फीसदी ऐसे हैं जो कि कभी-कभार सो जाते हैं। 

See also  Drug smuggling: दिल्ली में 40 करोड़ की ड्रग्स के साथ 3 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर