नई दिल्‍ली। Modi cabinet meeting: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को रबी फसलों के MSP को बढ़ाने का फैसला लिया है। रबी फसलों के MSP में 3 से 9 फीसदी तक की बढ़त को मंजूरी दी है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

Modi cabinet meeting: बता दें कि केंद्र सरकार गेंहू और दालों सहित 6 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण करती है। इन 6 फसलों में गेहूं ,चना, मसूर, सरसों जैसी फसलें शामिल है।

मसूर में 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

Modi cabinet meeting: केंद्र सरकार ने मसूर की MSP में 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही सरसों का समर्थन मूल्य भी 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है।

सूरजमुखी पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। गेहूं की MSP में 110 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है, जबकि Barley का MSP 100 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

See also  Raipur City Crime: एसीबी की फर्जी आईडी लेकर अफसर बना घूम रहा था युवक, कार-जेवर-नकदी समेत 20 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार