CM Bhupesh's Statement After Returning From Delhi -भूपेश ने कहा, 'हम बदले की राजनीति नहीं करते'
CM Bhupesh's Statement After Returning From Delhi -भूपेश ने कहा, 'हम बदले की राजनीति नहीं करते'

विशेष संवादाता, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार दिनों के हिमाचल दौरे पर जा रहे हैं। आज रात साढ़े नौ बजे विशेष विमान से चंडीगढ़ जाएंगे। चंडीगढ़ में रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह हेलिकाप्टर से शिमला रवाना होंगे। कल कांगरा जिले में ज्वाला देवी का दर्शन करने के बाद वे पब्लिक मीटिंग में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 7 नवंबर को रायपुर लौटेंगे।

बता दें, कांग्रेस पार्टी ने सीएम भूपेश को हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। आज गुजरात चुनाव का भी ऐलान हो गया। गुजरात में भी मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार का दायित्व मिलना तय है। ऐसे में, नवंबर में सीएम भूपेश का इन दोनों राज्यों में व्यस्त चुनावी दौरा रहेगा।

See also  BJP's Taunt On Investment & Employment- अरुण साव बोले 92 हजार करोड का निवेश और 1 लाख रोजगार का दावा खोखला