नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेसर सियासी सरगर्मी चरम पर है। बता दें कि दिल्ली तक माथापच्ची

जारी है, लेकिन अब तक समीकरण साफ नहीं हो सका है। हालांकि, सभी पार्टियों के नेता अपनी-अपनी सरकार

बनाने का दावा कर रहे हैं। इसी क्रम में शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि

राष्ट्रपति शासन की मियाद खत्म होने से पहले राज्य में सरकार बन जाएगी।

 

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अभी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा है, जिसकी मियाद छह महीने की

होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उससे पहले महाराष्ट्र में सरकार बन जाएगी। इतना ही नहीं संजय राउत ने

कहा कि महाराष्ट्र में सरकार शिवसेना के नेतृत्व में ही बनेगी। इसके लिए किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।

 

जब एनसीपी चीफ शरद पवार के बयान पर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पवार साहब क्या गलत

See also  ब्रेकिंग: सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सांस लेने की समस्या

बोल रहे हैं? संजय राउत ने साफ कहा कि महाराष्ट्र में सरकार शिवसेना ही बनाएगी। धीरे-धीरे सबकुछ पता चलेगा।

राउत ने अपना दावा दोहराया कि सरकार बनेगी और उसका नेतृत्व शिवसेना ही करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार

बनेगी और सदन में 170 (विधायकों) का बहुमत साबित होगा।

 

गौरतलब है कि सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद NCP नेता संजय राउत ने कहा था कि अभी महाराष्ट्र में सरकार

बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हालात पर सब नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही कुछ बड़ा

निर्णय लिया जा सकता है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।