मुंबई। गंदी बात वेब सीरीज से सुर्खियों में आईं टेलीविजन एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को कार्डियक अरेस्ट हुआ है।

ऐसे में उन्हें आनन-फानन में आईसीयू में एडमिट किया गया।  लंबे वक्त तक काम करने को लेकर उन्हें प्रेशर

फील हुआ जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर्स ने बताया लंबी वर्किंग

शिफ्ट के चलते वह पूरा न्यूट्रीशन नहीं ले पा रही थीं। जिसकी वजह से उनकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो

गई। इसी के बाद से उन्हें गुरुवार से अस्पताल में भर्ती किया गया। हॉस्पिटल के सोर्स के मुताबिक एक्ट्रेस

गहना की तबीयत में सुधार नहीं है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस गहना को लाइफ सपोर्ट और वेंटिलेटर पर भी रखा

गया है। खबर है कि एक्ट्रेस गहना गुरुवार को शूटिंग कर रही थीं तभी वह अचानक बेहोश हो गईं।

गहना मड आइलैंड में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ के लिए शूटिंग में काफी घंटों से व्यस्त थीं। शाम करीब 4:30

See also  दिल्ली में हिंसाः मौजपुर और भजनपुरा समेत 4 जगहों पर फिर पथराव-आगजनी

बजे अचानक एक्ट्रेस बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें मलाड में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रक्षा हॉस्पिटल में

उन्हें एडमिट करने के बाद वेंटिलेटर पर रखने की खबर है। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक डॉक्टर्स ने गहना की

स्थिती गंभीर बताई है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। स्पॉटब्वाय की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने बताया कि

‘ पेशेंट जरा भी रिस्पॉन्स नहीं दे रही है। गंभीर हालत में पड़ी हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। हमने उन्हें

इसिलए वेंटिलेटर पर रखा है। ऑक्सिजन के जरिए उनके शरीर में सांसों का प्रवेश जारी है। क्रिटिकल होने की वजह

से फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

See also  ​​​​​​​सरगुजा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिन्दा थे तो नहीं मिला परिवार का सपोर्ट लेकिन मरने के बाद दोनों को एक साथ कब्र में दफनाया