GHERAW

रायगढ़। नए जिले सारंगढ़ बिलाईगढ के बरमकेला ब्लॉक के तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत ने कांग्रेस नेता नीलांबर नायक पर हमला कर दिया। इस हमले में नायक के सर और चेहरे पर गंभीर चोटें आयी हैं।

बताया जा रहा है कि नीलांबर नायक की बरमकेला में दुकान है, जहां तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत पहुंचे। यहां उनका किसी बात को लेकर नीलांबर नायक हो गया। लोगों के मुताबिक अनंत पहले तो वापस चले गए, मगर बाद में वे फिर नीलांबर नायक की दुकान पर पहुंचे और उसके ऊपर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में घायल नीलांबर नायक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती किया गया।

फोन पर बात करते तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत और घायल नीलांबर नायक

सड़क पर लगाया जाम

इस घटना से गुस्साए युवा कांग्रेसियों ने बरमकेला के जनपद पंचायत के सामने चक्का जाम कर दिया। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने थाने का घेराव किया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत भी थाने के अंदर मौजूद हैं। वहीं तहसीलदार के विरोध में तमाम कांग्रेसी नेता थाना के सामने मौजूद होकर नारे लगा रहे हैं।

See also  कांग्रेस को बड़ा झटका : गोवा के 8 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर