रायपुर। CG News: गुजरात के बाद अब छत्तीसगढ़ में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शिवसेना ने इस फिल्म के गाने और दीपिका पादुकोण के पहने कपड़ों पर आपत्ति जताई है। चेतावनी भरे लहजे में शिवसेना छत्तीसगढ़ ने एक लेटर जारी किया है, बात न माने जाने पर खुद कार्रवाई करने की बात कही है।

CG News: शिवसेना छत्तीसगढ़ संगठन के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने एक खत, फिल्म के मेकर्स, सिनेमा हॉल संचालकों और मल्टीप्लेक्स मैनेजमेंट वालों को भेजा है। सुनील ने कहा, हमें बेशर्म रंग गाने पर आपत्ति है, इसमें अश्लीलता फैलाई जा रही है। इस गाने को हटाकर ही हम ये फिल्म रिलीज होने देंगे। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो यहां ये फिल्म लगने नहीं दी जाएगी।

See also  CG News: नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई के साथ विकास पर ध्यान: विष्णुदेव साय, सीएम ने राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर गिनाई सरकार की प्राथमिकता