Social Support On Reservation Movement -पीसीसी चीफ 3 जनवरी के लिए समाज प्रमुखों से हुए एकराय
Social Support On Reservation Movement -पीसीसी चीफ 3 जनवरी के लिए समाज प्रमुखों से हुए एकराय

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर राजभवन और सरकार के बीच तनातनी काम नहीं हुई। राज्यपाल ने विधानसभा से पारित छत्तीसगढ़ का आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किया है। इसलिए नाराज़ कांग्रेस राजभवन घेराव और रैली 3 जनवरी को निकलेगी। इसके लिए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सभी समाज प्रमुखों से मिलकर उनका समर्थन चाहा है।

श्री मरकाम ने कहा कि विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित विधेयक को राजभवन भेजा गया है, जिस पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया है। इस मुद्दे पर आज पीसीसी चीफ मोहन मरकाम राजीवन भवन में विभिन्न समाज प्रमुखों से मुलाकात कर आरक्षण मसले पर रायशुमारी कर समर्थन मांग रहे हैं।

पीसीसी मोहन मरकाम ने समाज प्रमुखों से चर्चा में कहा कि इस समय सभी समाज को नुकसान हो रहा है। विधानसभा में सर्व सम्मति से पारित विधेयक राजभवन भेजा गया है, जिस पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं है। उन्होंने कहा कि, यह बिल सभी लोगों के हित के लिए लाया गया है। कई राज्यों में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण दिया जा रहा है।

See also  HP Election - बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक, CG. से रमन न सरोज का नाम

प्रदेश में 90% से अधिक एससी, एसटी और ओबीसी

पीसीसी चीफ श्री मरकाम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 90% से अधिक जनता एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से हैं। यहां भी आरक्षण उसी प्रकार से मिले यह हमारी कोशिश है। इसके लिए 3 जनवरी को एक बड़ा आंदोलन में शामिल होने की अपील उन्होंने की।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।