एलन मस्क

टेक डेस्क। एलन मस्क द्वारा अधिग्रहण के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में है। इसमें ज्यादातर मामले ऐसे भी हैं जिसमें न सिर्फ मस्क बल्कि ट्विटर की साख पर भी बट्टा लगा है। अब खबर आ रही है कि ट्विटर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर के दफ्तर से जुड़ा है। यहां किराया न भरने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एलन मस्क की कंपनी ट्विटर इंक पर सैन फ्रांसिस्को में अपने कार्यालय के लिए किराए में $136,250 का भुगतान न करने पर मुकदमा दायर किया गया है। मकान मालिक, कोलंबिया रीट का कहना है कि उसने 16 दिसंबर को ट्विटर को सूचित किया कि वह हार्टफोर्ड बिल्डिंग की 30वीं मंजिलपर पांच दिनों में डिफ़ॉल्टर घोषित हो जाएगी, क्योंकि उसने अभी तक किराया नहीं दिया है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार कोलंबिया रीट ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्विटर किरायेदार नियमों का पालन करने में विफल रहा। इसलिए गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को की राज्य अदालत में कंपनी के खिलाफ दायर किया गया।

See also  Father's Day special: आज फादर्स डे के मौके पर Google ने बनाया खास Doodle, देखें वीडियो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।