प्राकृतिक पेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोबर से पेंट बनाने की बड़ी यूनिट तैयार होगी। मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा की है कि प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें तैयार होगी। वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का भुगतान किया। इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
ब्रेकिंग

See also  पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का छग दौरा, राजीव भवन में किया पत्रकार वार्ता का आयोजन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 96 गौठानों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीदा गया। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को हुई 22.43 लाख रूपए की आय हुई। मुख्यमंत्री की पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 10.32 लाख क्विंटल पैरा दान किया।

मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की। साथ ही गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  नारायणपुर ब्रेकिंग : प्रेशर आईईडी ब्लास्ट से घायल हुआ जवान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।