Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने कपल्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों काफी चर्चे में है। बता दें की दोनों अपनी शादी की तैयारियों में बीजी है। ऐसा अनुमान लगया जा रहा है की दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल इसी साल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी दोनों ही इस खबर पर चुप्पी साधी हुई है। खबरों की मानें तो दोनों की फैमिली में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं इस लवली कपल ने भी अपने जीवन के सबसे अहम दिन को खास बनाने के लिए तैयारियों का आखिरी राउंड शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि सिद्धार्थ और कियारा जल्द शादी की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

राजस्थान के जैसलमेर में शादी कर सकते हैं कियारा-सिद्धार्थ
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी राजेष्ठन राजस्थान के जैसलमेर में एक ट्रडिशनल पंजाबी वेडिंग करेंगे। बताया जा रहा है की कपल ने प्री वेडिंग फंक्शन हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू किया जाएगा, इसके बाद मेहंदी, संगीत और फिर इंटीमेट वेडिंग होगी। शादी के मेहमानों की लिस्ट में कपल की फैमिली और इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त शामिल हैं जिनमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, फिल्म मेकर अश्विनी यार्डी और कुछ अन्य शामिल हैं।

See also  शाहरुख खान की प्रिंसेस सुहाना खान की तस्वीरे वायरल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर