रायपुर : उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंडी बढ़ने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। (CG Weather Update)

राज्य में अगर सबसे ठंडे इलाके कि बात करे तो अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.9 दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी में दिनभर गर्मी के बाद रात में ठंड से लोगो को राहत दी।

प्रदेश भर में दुर्ग में सर्वाधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। साथ ही प्रदेश भर में एडब्लयूएस महासमुंद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा. अब निम्न स्तर पर उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अब निम्न स्तर पर उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है। आने वाले दो दिनों तक इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान गिरेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

See also  CG Weather Update : छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में आरेंज व यलो अलर्ट जारी, आज अंधड़ के साथ भारी वर्षा की चेतावनी

अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया 11.9, पेंड्रारोड का तापमान 12.0 डिग्री, रायपुर के तापमान 17.6 डिग्री किया गया दर्ज, दुर्ग में 15.6 डिग्री, जगदलपुर में 15.7 डिग्री, बिलासपुर में 17.4, राजनांदगांव में 17.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर