Fraudsters Arrested In The Name Of Unity Byte Cryptocurrency -यूनिटी बाईट के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
Fraudsters Arrested In The Name Of Unity Byte Cryptocurrency -यूनिटी बाईट के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

विशेष संवादाता, रायपुर

युनिटी बाईट (क्रिप्टो करेंसी) कम्पनी के मैनेजर बैंगलोर निवासी प्रकाश रेड्डी द्वारा रायपुर के लालबाग होटल में सेमीनार आयोजित किया गया था जिसमें इस कंपनी में निवेश करने पर निवेश की रकम 300 दिनों मेें तीन गुना करने का प्रलोभन दिया गया था। इस सेमीनार में शामिल कंपनी के एंजेंट एंड मैनेजमेंट टीम के प्रकाश रेड्डी, एस.भूपति, मुत्थू कुमार के द्वारा कंपनी के प्लान के बारे में बताया गया। देश भर में यूनिटी बाईट क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ो रूपये की ठगी करने टीम मैनेजमेंट के 02 अंतर्राज्यीय सदस्य गिरफ्तार, 300 दिनों में रकम तीन गुना करने का प्रलोभन देकर लोगो को झांसे में लेकर बनाते थे अपना शिकार।

प्रार्थी द्वारा झांसे में आकर कम्पनी के एम.डी आर.आर. रवि, सालंक काल्वेथ, मुत्थु कुमार, एस.भूपति एवं प्रकाश रेड्डी सहित अन्य एजेंटों के बैंक खाताओं में अलग-अलग तिथियों में कुल 14,00,000/- रूपये स्थानांतरित किया। कुछ दिनों पश्चात् रकम के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को गोल मोल जवाब देकर लगातार घुमाया जा रहा था। इस प्रकार उक्त कम्पनी के एम.डी, टीम मैनेजमेंट एवं एजेंटों द्वारा प्रार्थी से 14,00,000/- रूपये प्राप्त कर ठगी किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 31/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

See also  Operation Rio Pacificado : विश्व के इतिहास में सबसे बड़ा एनकाउंटर ऑपरेशन! पुलिस के एक्शन से दहला देश, अब तक 60 माफिया ढेर…

रायपुर पुलिस ने इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी प्रकाश रेड्डी एवं एस.भूपति को कर्नाटक एवं तमिलनाडू में लोकेट किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की 05 सदस्यीय टीम को कर्नाटक एवं तमिलनाडू रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कर्नाटक एवं तमिलनाडू पहुंच कर कैम्प कर लगातार आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी प्रकाश रेड्डी को बैंगलोर कर्नाटक तथा आरोपी एस.भूपति को सेलम तमिलनाडू से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ ठगी की उक्त घटना को कारित करने के अलावा युनिटी बाईट (क्रिप्टो करेंसी) कंपनी के नाम से देश भर में लोगों को रकम 300 दिनों में तीन गुना करने का प्रलोभन देकर लोगो से करोड़ों रूपये की ठगी करना भी बताया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। आरोपी प्रकाश रेड्डी के कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लेकर घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों तथा अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया जा रहा है।

See also  CG. Murdered in rivalry - थूक चटवाया था मृतक, हत्यारों ने ऐसे लिया बदला

गिरफ्तार आरोपी प्रकाश रेड्डी पिता वेंकट रमना रेड्डी उम्र 47 साल निवासी म.नं. 314 मोनेको पर्ल अपार्टमेन्ट 19 आर.क्राॅस भूनेश्वरी नगर थाना अमरूधहाल्ली जिला बेंगलूरू नार्थ कर्नाटक। एस.भूपति पिता सुन्दरामूर्ति उम्र 38 साल निवासी हाउस नं 830 जयकृष्णा गार्डन अईय्यन नगर थाना कन्नाकुरूच जिला सेलम तमिलनाडू का है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहें है।

कार्यवाही में निरीक्षक कमला पुसाम थाना प्रभारी आरंग, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सिकंदर कुर्रे, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, चिन्तामणी साहू, आर. अभिषेक सिंह, विकास क्षत्री, महिपाल सिंह ठाकुर, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, गणेश मरावी, म.आर. बसंती मौर्य तथा थाना आरंग से सउनि विवेक बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही