Aero-India-2023-Modi-inaugurated-Aero-India-Indias-strength-seen-in-the-sky
Aero-India-2023-Modi-inaugurated-Aero-India-Indias-strength-seen-in-the-sky

बेंगलुरु। Aero India 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बेंगलुरु में एयरो इंडिया मेगा शो का वायुसेना अड्डे येलहंका पर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत की संभावनाओं और सामर्थ्य का प्रमाण हमारी सफलताएं दे रही हैं। आकाश में गर्जना करते तेजस विमान ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता का प्रमाण है।

Aero India 2023: मोदी ने कहा, 21वीं सदी का नया भारत अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कसर छोड़ेगा। हम कमर कस चुके हैं। भारत ने बीते 8-9 साल में अपने यहां डिफेंस के क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। हम अभी इसे केवल एक शुरुआत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम वर्ष 2024 -25 तक डिफेंस एक्सपोर्ट को 5 बिलियन डॉर तक ले जाएंगे। भारत अब डिफेंस उत्पादक देशों में शामिल होने के लिए तेजी से कदम बढ़ाएगा।

Aero India 2023: रक्षा मंत्री ने एयरो इंडिया की सफलता का जिक्र करते हुए कहा, “इस तरह की विशाल भागीदारी, भारत की उभरती व्यापारिक क्षमता में घरेलू एवं वैश्विक व्यापारी समुदाय के एक नए विश्वास का प्रमाण है। मैं आप सभी से रक्षा उत्पादन हब बनने की ओर भारत की यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करता हूं।

See also  World Postal Day 2020 : संदेशे आते हैं...

Aero India 2023: राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक की भूमि धर्म, दर्शन, अध्यात्म, शौर्य-पराक्रम और विज्ञान की भूमि रही है। यह प्रदेश औद्योगिकरण में पायनियर रहा है और हमारे देश के आर्थिक विकास में योगदान देने वाले सबसे प्रमुख राज्यों में से एक है। ऐसे में एयरो इंडिया के आयोजन के लिए यह बेहद उपयुक्त स्थान है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।