दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच दिल्ली के सीएम

और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने 16 दिसंबर से फ्री वाईफाई योजना की घोषणा करते हुए कहा कि पहले चरण में दिल्ली के सभी

बस स्टैंड पर 3000 वाईफाई के हॉटस्पॉट लगेंगे। जबकि पूरी दिल्ली में कुल 11000 हॉटस्पॉट लगेंगे।

हर यूजर को प्रति महीने 15 जीबी फ्री डाटा मिलेगा।

 

चुनावी वादा पूरा :

दिल्ली के सीएम ने कहा कि हमने 2015 के विधानसभा चुनाव में फ्री वाई-फाई देने का वादा किया

था। फ्री वाई फाई देने के साथ ही हमारे सभी चुनावी वादे पूरे हो गए और ऐसा करने वाली शायद देश

की पहली सरकार आम आदमी पार्टी होगी। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि फ्री वाई फाई से छात्रों को

काफी सुविधा होगी। इस योजना में प्रतिदिन डेढ़ जीबी डेटा (प्रति महीने 15 जीबी) मुफ्त दिया जायेगा।

See also  जमानत पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।