Chief Minister, Forest Minister, MLA attended 10th class - 45 साल बाद दसवीं के के छात्र बने CM भूपेश
Chief Minister, Forest Minister, MLA attended 10th class - 45 साल बाद दसवीं के के छात्र बने CM भूपेश

टीआरपी डेस्क

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करीब 45 बरस बाद एक बार फिर दसवीं के छात्र बने। स्कूल के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रुम में छात्राओं के बीच बैठकर उन्होंने वन मंत्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ रसायन शास्त्र की क्लास अटेंड की। दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने ‘केमिकल बॉन्ड’ वाला चैप्टर पढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उसने ‘ऑक्टेव रुल’ सिखाया। इस बार मुख्यमंत्री अंग्रेजी माध्यम में पढ़े।

दुर्ग के दीपक नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज यह नजारा दिखा। भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इस स्कूल के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने वहां छोटे बच्चों के लिए बनाए गए एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान की सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित प्रयोगशाला का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। स्मार्ट क्लास रुम के अवलोकन के दौरान दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट क्लास रुम में अध्यापन का डेमो दिया।

See also  नंदीग्राम की सीट ममता ने जीती, शुभेंदु को 12सौ मतों से हराया

अपनी सरकार द्वारा हर वर्ग के बच्चों तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की पहुंच सुनिश्चित करने शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आधुनिक स्मार्ट क्लास रुम में पढ़ाई का अनुभव महसूस करना और एक सरकारी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा को धाराप्रवाह अंग्रेजी में पढ़ाते देखना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भी बेहद संतोष प्रदान कर रहा था। उनके चेहरे पर इसकी खुशी देखते ही बन रही थी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।