छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘ले चलूं अपन दुआरी’ के गाने पर बॉलीवुड की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बेटे के साथ रेल बनाया है। दरअसल इस रील में भारतीय अपने बेटे लक्ष्य को छत्तीसगढ़ी गाने पर दुलारती नजर आ रही है। भारती ने खुद ये वीडियो अपलोड कर लिखा है कि ये गाना बहुत ही प्यारा है। गोला भी अपनी मां भारती के साथ इस गाने पर मुस्कुराता दिख रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की पहली महिला म्यूजिक कंपोजर और सिंगर मोनिका वर्मा ने यह गाना गाया है। मोनिका वर्मा और तुषान्त कुमार ने मिलकर इस गाने को बनाया है। मोनिका वर्मा और तुषान्त कुमार छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय गायक के रूप में जाने जाते हैं।

छत्तीसगढ़ी फिल्म “ले चलहू अपन दुवारी के गाने पिरीत के डोरी नाम के इस गाने पर भारती को झूमता देख, छत्तीसगढ़ी म्यूजिक लवर्स भी हैरान हैं, बहुत से लोगों ने इस गाने पर इसी तरह रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। सोशल साइट्स पर ये गाना 1.2 मिलियन बार देखा जा चुका है।

See also  नए साल पर दीपिका ने चौंकाया, डिलीट की सभी सोशल मीडिया पोस्ट... कहा Happy New Year!

CMO ने भी किया है शेयर
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय की इंस्टाग्राम आईडी CMO पर भी इस गीत और वीडियो को शेयर किया गया है। लिखा गया- एक मां की लोरी जैसी मधुरता है, छत्तीसगढ़ के सुमधुर गीत-संगीत …बॉलीवुड में भी बहुत पसंद किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं दी है। जो प्रदेश की समृद्ध विरासत को अपनी कला के माध्यम से विश्व भर में ख्याति दिला रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर