भोपाल। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़ौदा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने 40 साल के एक युवक जिसकी पहचान कमलेश पाटीदार के रूप में की गई है, को मृत घोषित कर दिया था।  इतना ही अस्पताल के कर्मचारियों ने उसका अंतिम संस्कार करने का भी दावा किया था।  लेकिन दो साल बाद कमलेश अब घर वापस आ गया है।


खास बात ये है कि उस दौरान संबंधित अस्पताल ने पीड़ित परिजनों को ये सूचना दी थी कि उनके बेटे की कोरोना से मौत हो गई है और वो उनका अंतिम संस्कार कर रहे हैं।  परिजनों को दूर से ही एक शव दिखा दिया गया था।  पूरा मामला मध्यप्रदेश के धार का है।


बेटे को सामने देख परिजन हुए खुश
अब जब बेटा जिंदा वापस घर लौट आया है तो उसके लौट आने से परिजन खासे खुश हैं। कमलेश के जिंदा होने और घर लौटने की खबर फैलने के बाद उसके परिजन उससे मिलने आ रहे हैं।

See also  भारतीय सेना के जवानों का बर्फ में डांस करने का वीडियो आया सामने, जो दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए हैं काफी, देखें Video


कमलेश ने कहा बंधक बनाया गया था
खास बात ये है कि कमलेश ने घर लौटने के बाद अपने परिवार वालों को बताया कि उसे कुछ लोगों ने बंधक बनाकर प्रताड़ित किया था । बीते दो साल से वो उनके ही चंगुल में था । लेकिन कुछ दिन पहले ही उसे जैसे ही मौका मिला वो वहां से भागकर उसके मामा के घर धार जिले की सरदारपुर तहसील में पहुंच गया । वहां पुलिस से बदनावर क्षेत्र के थाने ले जाया जा रहा है युवक से लोगों का कहना है कि कमलेश किसी से बात नहीं कह रहा है ।  

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर