रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस, भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम, माता कौशल्या महोत्सव तथा ईद-उल-फितर समेत रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। और वही दुर्ग जिले अंतर्गत आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह और मां कर्मा जयंती महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा गातापार (बेल्हारी) ग्राम, पाटन के लिए रवाना होंगे। गातापार में मुख्यमंत्री सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और दोपहर 4.35 बजे कुम्हारी के लिए रवाना होंगे। कुम्हारी में दोपहर 4.55 बजे मुख्यमंत्री बाजार चौक स्थित मां कर्मा भवन में नगर इकाई संघ द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और समता कॉलोनी स्थित मंगलम भवन और शाम 6.50 बजे बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 7.20 बजे चंदखुरी के लिए रवाना होंगे और शाम 7.50 बजे चंदखुरी में आयोजित तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

See also  MCX Accused Was Running Online Betting - MCX का कुख्यात आरोपी मन्नू और भाई लालू ONLINE सट्टेबाजी में अंदर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर