Chhattisgarh Weather Update

रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज भी तेज हवाओं के साथ वज्रपात व भारी बारिश हो सकती है। 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। कम दबाव की इस पट्‌टी के कारण समुद्र की तरफ से लगातार नमीयुक्त हवा आ रही है। शनिवार को हवा की गति बढ़ गई। शाम को तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। उत्तरी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज अंधड़ के साथ जमकर ओले गिरे।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले पांच दिनों के दौरान बस्तर संभाग में तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, मुंगेली, रायगढ, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद और रायपुर में बारिश हो सकती है।

See also  बड़ी खबरः राज्यपाल अनुसुइया उइके ने विशेष सत्र आहूत करने की फाइल लौटाते हुए दोटूक कहा...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर