हैदराबाद। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के गैंगरेप व मर्डर के चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

कर दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, महिला डॉक्टर के पिता ने भी इस एनकाउंटर

पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में हैदराबाद पुलिस और सरकार के साथ हूं।

उधर, निर्भया की मां ने भी इस सजा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस ने काफी अच्छा काम

किया। उन्होंने मांग की कि एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाही न की जाए।

 

पीड़िता के पिता ने कही यह बात: महिला डॉक्टर के पिता ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘10 दिन पहले मेरी

बेटी की मौत हुई थी। मैं इसके लिए पुलिस व सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मेरी बेटी की रूह

को अब शांति मिलनी चाहिए।’’ वहीं, निर्भया की मां ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘‘मैं चारों आरोपियों

See also  10 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला : बुरी तरह नोंचा, हालत गंभीर

को मिली इस सजा से काफी खुश हूं। पुलिस ने काफी अच्छा काम किया। मेरी मांग है कि पुलिसकर्मियों

के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाना चाहिए। साथ ही, निर्भया के दोषियों को भी मौत की सजा दे

देनी चाहिए।’’

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।