Delhi Mayor Election Voting for Delhi Mayor election today, chances of uproar
Delhi Mayor Election Voting for Delhi Mayor election today, chances of uproar

नई दिल्ली। Delhi Mayor Election: दिल्ली नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। दिल्ली निगम सचिवालय सिविक सेंटर में बुधवार सुबह 11 बजे से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Delhi Mayor Election: मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं। आज के चुनाव में कुल 274 वोट पड़ने हैं। पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल ने की शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने की अपील की है।

Delhi Mayor Election: बता दें कि मेयर चुनाव में पिछली बार आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया था। आप की प्रत्याशी ओबरॉय मेयर और डिप्टी मेयर मोहम्मद इकबाल चुने गए थे। इस बार भी दोनों चुनावी मैदान में हैं।

See also  MP By-Election 2020: सिंधिया की जुबान फिसली, बीजेपी की रैली में कांग्रेस के लिए मांगे वोट, देखें video

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।